आज रखा जाएगा कालाष्टमी व्रत

आज कालाष्टमी व्रत रखा जाएगा। कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक कालाष्टमी व्रत रखने का विधान है। इस दिन भाग शिव का काल भैरव के रूप पूजन किया जाता है। तंत्र विद्या के लिहाज से यह दिन विशेष माना गया है। मान्‍यता है कि इस व्रत से साधक की सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। कालाष्टमी पर आज कई शुभ योग भी बन रहे हैं, जिसमें पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी।
हिंदू धर्म में शिववास योग को अत्यंत शुभ माना गया है। यह योग रात 9 बजकर 19 मिनट से शुरू होगा। माना जाता है कि इस दौरान भगवान शिव और मां पार्वती के पूजन से साधक के हर कार्य सिद्ध होती और घर में समृद्धि आती है। कालाष्टमी पर धृति योग रात 10 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। इस दौरान काल भैरव का पूजन शुभ माना गया है।
राशि के अनुसार करें दान
मेष राशि
इस दिन मेष राशि के जातकों को लाल मिर्च, मसूर दाल और गुड़ का दान करना चाहिए।

वृषभ राशि
वृषभ राशिके जातक दूध, सूजी, चीनी, नमक, मैदा जैसी चीजों का दान कर सकते हैं।

मिथुन राशि
इस राशि के जातकों के लिए हरी सब्जियां, हरे और मौमी फलों का दान शुभ माना गया है।

कर्क राशि
कालाष्‍टमी पर काल भैरव की कृपा पाने के लिए चावल, चीनी, दूध का दान कर सकते हैं।

सिंह राशि
इस राशि के जातकों के लिए गुड़, शहद और लाल रंग के वस्त्रों का दान शुभ माना गया है।
कन्या राशि
काल भैरव की कृपा पाने के लिए विवाहित महिलाओं को हरे रंग की चूड़ियां दान करना चाहिए।

तुला राशि
इस दिन तुला राशि के जातक सफेद वस्त्र का दान कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जताकों के लिए लाल रंग की मिठाई का दान शुभ माना गया है।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों को पीले रंग के फल, बेसन, चना दाल का दान करना चाहिए।

मकर राशि
कालाष्टमी पर काले रंग के वस्त्र का दान शुभ होता है।
कुंभ राशि
इस राशि के जातक चमड़े के जूते और चप्पल का दान कर सकते हैं।

मीन राशि
पूजा के दौरान पीले रंग की मिठाई प्रसाद में रखें और बाद में लोगों को वितरित करें।