मन की बात में इंदौर में हुए पौधारोपण की तारीफ

इंदौर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में इंदौर में हुए पौधारोपण की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि देश में स्वच्छता को लेकर मशहूर इंदौर शहर ने अब एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शहर में एक ही दिन में 2 लाख से ज्यादा पौधे लगाकर रिकॉर्ड बनाया गया है।

शहर में रेवती रेंज की पहाड़‍ियों में 14 जुलाई एक साथ लाखों पौधे रोपकर बड़ा रिकॉर्ड बनाया। सुबह 6 बजे से शुरू हुआ मां के नाम पर एक पौधा रोपने का कार्यक्रम शाम 6 बजे तक चला। शहरवासियों ने 12 घंटे में 11 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य रखा था। साढ़े नौ घंटे में ही यह पौधे रोप दिए गए। इसके पहले देश में एक ही दिन में 9.26 लाख पौधे रोपने का रिकॉर्ड असम के नाम पर था। इंदौर ने यह रिकार्ड तोड़कर गिनीज बुक ऑ‍फ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया। कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सीएम मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर सहित कई जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए थे।

You may have missed