क्षेत्र में घूमते मिले 2 जिलाबदर बदमाश

दैनिक अवन्तिका उज्जैन
उज्जैन। अपराधिक गतिविधियों के चलते मई माह में जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले 2 बदमाशों कन्हैयालाल पिता अमरचंद निवसी भैरूनाला और जमुनालाल पिता कालू निवासी वृंदावनपुरा को जिलाबदर कर दिया गया था। रविवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि दोनों जिलाबदर बदमाश अपने क्षेत्र में घूम रहे है। थाना प्रभारी नरेन्द्रसिंह परिहार ने एसआई सुरेशचंद्र देवड़ा को टीम के साथ भैरूनाला रवाना किया। वहीं एएसआई लोकेन्द्रसिंह बैस को वृंदावनपुरा भेजा। जहां से दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। दोनों बदमाश जिलाधीश के आदेश का उल्लघंन करते पाये गये थे। जिसके चलते उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 में प्रकरण दर्ज किया गया। दोपहर को न्यायालय में पेश कर केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ भेजा गया है।