कावड़ यात्रियों को टक्कर मारी, दो की दर्दनाक मौत

मुरैना। सोमवार तड़के आगरा मुंबई नेशनल हाइवे पर देवरी गांव के पास कावंड़ लेकर जा रहे कांवडि़यों को तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दो कांवडि़यों की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही पांच कावंडि़ये गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल कावंडि़यों को उपचार के लिए पहले जिला अस्पताल भेजा गया। लेकिन हालत खराब होने पर ग्वालियर रैफर कर दिया गया।  घटना के बाद लोगों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। मौके पर एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान सहित अन्य अफसर भी मौके पर पहुंच गए। करीब ढाई घंटे के बाद पुलिस ने जाम को खुलवाया। मरने वालों में सिहौंनिया गांव के छोटू शर्मा व आशू शर्मा हैं। कावंडि़ए सोरों से कावंड़ लाने गए थे और आज सोमवार को उन्हें अपने गांव के पास शिव मंदिर में कांवड़ चलाना था।