यह सप्ताह: किसी के लिए अच्छा तो किसी के लिए परेशानी भरा रहेगा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आगामी 4 अगस्त तक सभी राशियों के लिए भविष्यवाणी की गई है। ज्योतिषियों का कहना है कि यह सप्ताह किसी के लिए बहुत अच्छा साबित होगा
तो किसी के लिए परेशानी भी खड़ी होगी।

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ ज्यादा समय बिताएंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य में कुछ परेशानियां हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति में गलत निर्णय लेना आपके लिए हानिकारक होगा। करियर की दृष्टि से अभी आपको सफलता का इंतजार करना पड़ेगा।

वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह काफी खास रहने वाला है। कोई बड़ी इच्छा पूरी होने वाली है। परिवार में खुशियां आएंगी। त्योहार को देखते हुए आप शॉपिंग पर जा सकते हैं। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति में लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा लाभ प्राप्त होगा। इस सप्ताह करियर में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा परेशानियों भरा रह सकता है। परिवार के साथ कोई विवाद हो सकता है। कोई बड़ा कार्य बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। मौसमी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। कोई नया कार्य शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार लें। धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। करियर में आप जिस सफलता का इंतजार कर रहे हैं, उसमें अभी थोड़ा समय लगेगा।

कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहने वाला है। कोई भी बड़ा फैसला ना लें परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य में भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। खर्चो के कारण आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है। कोई नए कार्य की शुरुआत ना करें। करियर की दृष्टि से यह समय अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर सकते हैं।

सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह बड़ी सफलता लेकर आने वाला है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी। खान-पान का ध्यान रखें। कोई बड़ी डील फाइनल होने से आय के नए स्रोत बनेंगे। करियर को लेकर भी यह सप्ताह काफी अच्छा है। मनचाही सफलता मिलेगी।

कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहतरीन रहने वाला है। कोई बड़ा फैसला लेने से बड़ा लाभ प्राप्त होगा। परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा रहेगा। किसी बड़ी बीमारी से मुक्त होंगे। खान-पान का ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति में सुधार दिखाई देगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार और मित्रों की ओर से आर्थिक सहयोग मिलेगा। करियर में इस सप्ताह आपको सफलता पाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन मन प्रसन्न रहेगा।

तुला राशि वालों को इस सप्ताह कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य से झगड़ा हो सकता है। आपके स्वभाव के कारण आपका खास व्यक्ति आपसे नाराज हो सकता है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आर्थिक स्थिति के कारण आपको मदद मांगनी पड़ सकती है। कार्य क्षेत्र में कोई बड़ा फैसला ना लें। अधिकारी वर्ग से अच्छा संबंध रखें।

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। परिवार की दृष्टि से कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच विचार लें। विरोधी सतर्क रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। मानसिक रूप से आप परेशान रहेंगे। मौसमी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से झगड़ा हो सकता है।

धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह समय अच्छा रहेगा। खान-पान पर ध्यान रखने की जरूरत है। आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। निवेश के लिए समय अच्छा है।

मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह खुशियों से भरा रहेगा। त्योहारों के कारण पूरा परिवार एक साथ होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक दृष्टि से भी यह सप्ताह काफी लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। मौसमी बीमारियों से बचाव की जरूरत है। व्यायाम आदि करें। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है, लेकिन यह आपके हित में होगा। इस सप्ताह बड़ी सफलता मिल सकती है।

कुंभ राशि वालों के लिए सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा। वाहन आदि चलाते समय सावधानी रखने की जरूरत है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। खानपान के कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। करियर को लेकर या सप्ताह ठीक रहेगा। आपकी की हुई मेहनत का फल आपको मिलेगा।

मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मानसिक तौर से काफी परेशान होंगे। माता-पिता के साथ झगड़ा हो सकता है। परिवार से दूर होने का फैसला ले सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर भी यह सप्ताह काफी परेशानियां रहेंगी। बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आर्थिक तौर से आप कमजोर महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव कर सकते हैं। किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। करियर में इस सप्ताह आपको काफी मेहनत करने की जरूरत है।

You may have missed