किसान 5 अगस्त तक फसल की बिक्री कर सकेंगे

भोपाल। प्रदेश सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए मूंग खरीदी की तारीख बढ़ा दी है। अब किसान 5 अगस्त तक सरकारी केंद्रों में अपनी फसल की बिक्री कर सकेंगे।
कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने इसे लेकर जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि मैंने मूंग खरीदी के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मांग थी। मेरे आग्रह को उन्होंने स्वीकार कर लिया और किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने बताया कि कुछ किसानों के स्लॉट बुक हो गए थे लेकिन उपार्जन नहीं हो रहा था। जिसके चलते हमारे कुछ किसान स्लॉट बुकिंग से रह गए थे। 5 अगस्त तक हमारी सरकार किसानों की मूंग खरीदी का उपार्जन करेगी।उन्होंने अपनी और प्रदेश के किसानों की ओर से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार जताया है।

You may have missed