तालाब पर नहाने गए थे तीन दोस्त, दो बच्चों की डूबने से हुई मौत

स्कूल से घर आकर गए थे गांव के बाहर बने तालाब पर नहाने

देवास। स्कूल से लौटकर गांव के ही तालाब में नहाने के दौरान मंगलवार शाम को दो बच्चों की मौत हो गई। बताया गया है कि अधिक गहरे पानी में जाने से दोनों बच्चे डूब गए। भैंस चरा रहे युवक ने दोनों को डूबते हुए देखा और आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को तालाब से निकालकर जिला चिकित्सालय लेकर आए जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बुधवार को दोनों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है।
जानकारी के अनुसार दीपक पिता कमल कछावा उम्र 10 वर्ष, उसका दोस्त अमन पिता दिनेश उम्र 10 वर्ष निवासी जवासिया पोस्ट मुंडाहेड़ा जिला देवास दोनों मंगलवार सुबह स्कूल गए थे। दोपहर करीब 3 बजे दोनों घर आए और करीब दो किमी दूर गांव के बाहर बने तालाब में नहाने के उनके एक और दोस्त के साथ गए थे। नहाते हुए तालाब में अधिक गहराई में निकल गए जिसमें दोनों बच्चे डूब गए। उसके बाद परिजन जिला चिकित्सालय लाए यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह दोनों बच्चों को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

दोनों माता-पिता के इकलौते बेटे थे
दीपक के बड़े पापा (ताऊजी) ईश्वरलाल कछावा ने बताया कि मंगलवार को दोनों बच्चे स्कूल से घर लौटे उसके बाद घर पर बिना बताए तालाब पर नहाने गए थे। यह तीन बच्चे थे उसमें से एक बच्चा बाहर आ गया था। उसने आवाज लगाई की दोनों डूब गए। भैंस चरा रहे एक युवक ने डूबते देखा और आसपास के लोगों को आवाज लगाकर बुलाया था। हमें जैसे ही सूचना मिली मौके पर पहुंचे और दोनों को करीब आधा घंटे तालाब में ढूंढा उसके बाद उन्हें तालाब से निकालकर जिला चिकित्सालय देवास लेकर आए थे। दोनों बच्चें प्रतिदिन की तरह सुबह 8 बजे समीप गांव सुनवानी गोपाल स्थित सरस्वती आदर्श मंदिर में स्कूल पढ?े के लिए मैजिक से गए थे। दोपहर में घर आए और स्कूल ड्रेस बदलकर तालाब पर नहाने गए थे। दोनों कक्षा 3 री के छात्र थे। दीपक की एक बहन है और पिता खेती करते है। मृतक अमन की 4 बहने हैं उसके पिता भी खेती करते है अमन और दीपक दोनों इकलौते लड़के थे। दोनों के घर पास-पास ही हैं। ताऊजी ने बताया कि वह गांव के सरपंच हैं।

You may have missed