भोपाल से आई महिला श्रद्धालु घायल, महाकाल लोक में ई-कार्ट के ब्रैक फेल

दैनिक अवन्तिका उज्जैन

महाकाल लोक में बुधवार शाम बड़ा हादसा टल गया। परिसर में सीनियर सिटीजन को सैर कराने वाली ई-कार्ट ब्रेक फैल होने पर बेकाबू हो गई थी। भोपाल से परिवार के साथ आई महिला घायल हुई है। घटनाक्रम की जानकारी लगने पर मंदिर प्रबंध समिति अलर्ट हो गई थी। महिला को जिला अस्पातल में भर्ती कराया गया है।

भोपाल के कोलार से अठोले परिवार के सात-आठ लोग महाकाल दर्शन करने आये थे। दोपहर में सभी महाकाल लोक घूमने पहुंचे। जहां शाम 4 बजे के लगभग शंक द्वार के समीप ढलान पर सिनियर सिटीजन को महाकाल लोक की सैर कराने वाली ई-कार्ट पहुंची, चालक ने बे्रक लगाने का प्रयास किया, लेकिन ब्रेक नहीं लगे। ई-कार्ट नहीं रूकी और बेकाबू होकर दर्शन की कतार में लगे श्रद्धालुओं के बीच पहुंच गई। भोपाल से आये परिवार में शामिल रिया अठोले चपेट में आने से घायल हो गई। घटनाक्रम में महाकाल मंदिर परिसर में बने औंकारेश्वर मंदिर के पुरजारी लालबाबा को भी चोंट लगी। गनीमत रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ई-कार्ट को बेरिकेट्स की ओर मोड़ दिया। जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। घायल हुई प्रिया अठोले को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां पैर और गिरने से चेहरे पर आई चोंट के चलते उपचार के लिये भर्ती किया गया। लालबाबा को मामूली चोंट लगी थी, जिन्हे उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

 

चालक की समझदारी से टला हादसा
महाकाल लोक शंक द्वार के पास हुई घटना को लेकर महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि चालक की समझदारी से बड़ा हादसा नहीं हुआ है। ई-कोर्ट के ब्रेक फैल होने की बात सामने आई है। घटनाक्रम में किसी को गंभीर चोंट नहीं लगी है। एक महिला को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया था, जहां डॉक्टरों द्वारा गंभीर चोंट नही होने की बात कही। महिला देर शाम परिजनों के साथ जाना बताई गई है।

You may have missed