35 लाख की लूट का पर्दाफाश…….26 लाख रुपये बरामद

इंदौर। इंदौर में कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी सोनू बौरासी और अशोक चौहान के साथ हुई 35 लाख की लूट का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस ने एक आरोपित को पकड़ लिया है। उससे 26 लाख रुपये बरामद भी कर लिए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आगे बढ़ रही थी। सोनू की कॉल डीटेल भी निकाली गई थी।

बापट चौराहा से टीम खातीपुरा पहुंची, तो आरोपितों का रूम मिल गया। यहां पर बैग और कपड़े मिल गए हैं। आरोपित कपड़े बदल कर भाग गये थे। तड़के करीब चार बजे टीम में एक साथ चार जगह दबिश देकर 26 लाख रुपये जब्त कर लिये। दो आरोपित मुंबई भाग चुके हैं। उनके स्वजन से पूछताछ चल रही है। 35 लाख रुपये की लूट में पुलिस को देर रात सुराग हाथ लग गए थे। पुलिस को कंस्ट्रक्शन कंपनी के जिस एक कर्मचारी पर शक था वो सही निकला। उसकी कॉल डिटेल में दो युवकों के नंबर मिले थे। उनसे वह लगातार बात कर रहा था। उनकी लोकेशन भी स्कीम-78 की मिली है। वारदात के बाद दो आरोपित खंडवा की तरफ भागे हैं और कुछ परदेशीपुरा के हैं। घटना के तत्काल बाद पुलिस ने देवकली कंस्ट्रक्शन के कर्मचारी सोनू बौरासी और अशोक चौहान से पूछताछ की। सोनू ने कहा बदमाशों ने चाकू अड़ाया था जबकि अशोक ने हथियार होने से साफ इन्कार कर दिया।