नवागत सिविल सर्जन ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण

उज्जैन। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन का प्रभार डॉ. अजय दिवाकर को सोपा गया है। आज सुबह सिविल सर्जन औचक निरीक्षण पर जिला अस्पताल पहुंच गए। कार्यभार संभालने के दूसरे दिन ही निरीक्षण पर पहुंचे सिविल सर्जन को देख स्टाफ में हड़कंप मच गया था।
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. पी एन वर्मा के 31 जुलाई को सेवानिवृत होने के बाद भोपाल स्वास्थ्य मंत्रालय से डॉ. अजय दिवाकर को सिविल सर्जन बनाए जाने के आदेश जारी हो गए थे।

 

डॉ. दिवाकर ने शुक्रवार को कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया था। वही आज सुबह औचक निरीक्षण पर सुबह 9 बजे ही जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर चेक किया और ड्यूटी पर नहीं पहुंचे स्टाफ के खिलाफ गैर हाजिरी लगाते हुए समय पर आने की हिदायत दी। सिविल सर्जन के अचानक निरीक्षण पर आने की खबर मिलते ही पूरे स्टाफ में हड़कंप मच गया था। सिविल सर्जन ने उपस्थिति रजिस्टर देखने के बाद ओपीडी और इमरजेंसी कक्ष का निरीक्षण किया वहीं वार्डों में पहुंचकर व्यवस्था भी देखी। अव्यवस्था और सफाई व्यवस्था को लेकर उनकी नाराजगी साफ दिखाई दिए। उन्होंने काम में लापरवाही बरतने वाले पूरे स्टाफ को हिदायत देते हुए निर्देश जारी किए की शासन की सुविधा का उपचार के लिए आने वाले मरीजों को पूरा लाभ मिल सके इसके प्रयास किए जाएं। दवा गोली और संसाधनों की कमी होने पर शासन प्रशासन से पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे। औचक निरीक्षण पर पहुंचे सिविल सर्जन के साथ डॉ. विक्रम रघुवंशी और स्टाफ के अन्य डाक्टर शामिल थे।