नरसिंहपुर में मकान ढहने से 2 की मौत, 5 घायल

भोपाल में नदी किनारे से 20 परिवार का रेस्क्यू

ब्रह्मास्त्र भोपाल

मध्यप्रदेश में शनिवार को भी बारिश का दौर जारी है। भोपाल में सुबह से रिमझिम पानी गिर रहा है। कलियासोत नदी किनारे से 20 परिवारों का रेस्क्यू किया गया। सुखी सेवनिया के नाले में 14 साल का लड़का बह गया। नरसिंहपुर के गाडरवारा में गुरुवार देर रात तेज बारिश से कच्चा मकान ढह गया। परिवार के 8 लोग मलबे में दब गए। दो की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों समेत पांच लोग घायल हैं। वहीं, एक बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है। इंदौर में सुबह से बूंदाबांदी हो रही है। विदिशा और अशोकनगर को जोड़ने वाले बाह्य नदी के पुल पर दो फीट ऊपर से पानी बह रहा है। रायसेन में प्राकृतिक झरने फूट पड़े हैं।

You may have missed