खेड़ावदा में संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न

रुनिजा। शा हाई स्कूल खेड़ावदा में रुनीजा संकुल की शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ सेंस्था प्राचार्य मांगीलाल वास्कले पूर्व शिक्षक नारायण सिह गेहलोद ने माता सरस्वती का पूजन कर किया गया। उक्त संकुल स्तरीय प्रतियोगिता शासकीय हाई स्कूल खेड़ावदा, बड़गांवा और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रूनिजा के अंडर 14,17 एवम 19 वर्ग के खिलाड़ियोंभाग लिया। प्रतियोगिता भरत पटेल , रवि डाबर , बाबूलाल मकवाना द्वारा सम्पन्न करवाई गई। श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ी तहसील स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। तहसील स्तरीय प्रतियोगिता बड़नगर में 07/08/2024 आयोजित होगी जिसमें चयनित खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता सम्पन्न करवाने शिक्षक वीरेंद्र सिंह शक्तावत , कन्हैयालाल मालवीय , श्री मति निर्मला राठौर , महिपाल सिह सिसोदिया का विशेष सहयोग रहा।