इको क्लब के द्वारा पर्यावरण के संरक्षण हेतु कार्यक्रम का आयोजन

सारंगपुर। शासकीय महाविद्यालय सारंगपुर में पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा संचालित कार्यक्रमों के अंतर्गत गठित इको क्लब के द्वारा पर्यावरण के संरक्षण हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत एक जागरूक रैली निकालकर महाविद्यालय कैंपस में पेड पौधे लगाकर समस्त महाविद्यालय स्टाफ एवं महाविद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ.फारूक पठान के द्वारा किया गया। उनके द्वारा कहा गया कि कहते है वेद पुराण एक वृक्ष सौ पुत्र समान जिसमें उन्होंने पर्यावरण को किस प्रकार संरक्षण किया जा सकता है। उसके बारे में विभिन्न बातों को समझाया। जिससे छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण हेतु ऊर्जा का संचार हुआ। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. ममता खोईया ने भी अपने प्रवचनों से छात्र-छात्राओं को उत्साहवर्धन किया। महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा अपने वक्तव्य में कहा गया कि पर्यावरण के द्वारा हर इंसान का जीवन संभव है इस हेतु हर इंसान को एक पौधा लगाकर उसका पालन पोषण करना चाहिए। क्योंकि पेड पौधे ही हमारे जीवन के आधार है।

Author: Dainik Awantika