प्रभार संभालते ही सिविल सर्जन ने किया अस्पताल का निरीक्षण -समय पर ड्युटी आने की हिदायत, अच्छा व्यवहार करने के निर्देश

दैनिक अवंतिका
उज्जैन। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन का प्रभार संभालने के बाद शनिवार सुबह डॉ. अजय दिवाकर ने औचक निरीक्षण किया। सभी को समय पर ड्युटी पर आने की हिदायत दी गई। मरीजों से अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिये। सिविल सर्जन के आने की खबर लगते ही स्टॉफ अलर्ट हो गया था।
स्वास्थ्य संचालनालय से गुरूवार शाम जिला अस्पताल सिविल सर्जन का प्रभारी डॉ. अजय दिवाकर को सौंपे जाने का आदेश जारी हुआ था। शुक्रवार दोपहर प्रभार संभालने के बाद शनिवार को नवागत सिविल सर्जन सुबह 9 बजे जिला अस्पताल पहुंच गये। उन्होने सबसे पहले डॉक्टरों और कर्मचारियों को उपस्थिति रजिस्ट्रर चैक किया। जो देरी से आये थे उन्हे समय पर आने की हिदायत दी। सिविल सर्जन आरएमओ कार्यालय पहुंचे थे, जहां से उन्होने वार्डो का निरीक्षण शुरू किया। इस दौरान वह खुद एप्रीन और गले में आई कार्ड पहने हुए थे। सभी वार्डो में स्टॉफ को निर्देशित किया कि ड्युटी के दौरान एप्रीन के साथ आई कार्ड लगाया जाये। भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से अच्छा व्यवहार किया जाये, शासन-प्रशासन की सभी सुविधाओं को लाभ मरीजों को मिले इसके प्रयास जारी रहे। उन्होने सोनोग्राफी कक्ष, ईसीजी कक्ष पहुंचकर डॉक्टर और स्टॉफ से जानकारी ली। सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई, लेकिन पहला निरीक्षण होने पर सफाईकर्मियों को हिदायत देकर सभी वार्डो के साथ परिसर में सफाई व्यवस्था को बनाये रखने के निर्देश दिये। उन्होने दवा केन्द्र, एक्स-रे विभाग और इमरजेंसी कक्ष की व्यवस्थाओं को देखा। निरक्षण पर पहुंचे सिविल सर्जन के साथ माधवनगर अस्पताल प्रभारी विक्रम रघुवंशी, आरएमओ निजराज गौड़ और अन्य डॉक्टर मौजूद थे। सिविल सर्जन डॉ. दिवाकर का कहना था कि जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को बनाये रखने और मरीजों को सभी सुविधा समय-समय पर मिले इसके प्रयास उनकी ओर से लगातार किये जायेगें।
माधवनगर में जन्मे शिशु का नाम रखा “माधव”
माधवनगर अस्पताल में कई सालों से गर्भवती महिलाओं के आॅपरेशन नहीं हो पा रहे थे। डॉ. अजय दिवाकर के सिविल सर्जन बनने के बाद शनिवार को पहला सिजेरियन आॅपरेशन किया गया। माधवनगर अस्पताल प्रभारी डॉ. विक्रम रघुवंशी ने बताया कि सिविल सर्जन के मार्गदर्शन में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ दिप्ती खेनवार ने प्रथम सिजेरियन आॅपरेशन किया। माधवनगर अस्पताल में आॅपरेशन पश्चात जन्मे शिशु का नाम माधव रखा गया। डॉ. रघुवंशी ने बताया कि अब माधवनगर अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के सिजेरियन आॅपरेशन इस क्रम में जारी रखे जाएगें।

You may have missed