शहर कांग्रेस मे हल्ला बोल का आगाज, हुई महत्वपूर्ण बैठक

उज्जैन। शहर कांग्रेस मे हल्ला बोल का आगाज हुआ। इसे लेकर शहर कांग्रेस कार्यालय में जिला शहर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता ओर कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रभारी चंदर सिंह सोंधिया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, तराना विधायक महेश परमार, विधायक दिनेश जेन बोस, पूर्व विधायक मुरली मोरवाल, मनोहर बैरागी, सत्य नारायण पंवार सहित कई वरिष्ठ नेता, ब्लॉक अध्यक्ष व पदाधिकारियों सहित पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने सुझाव दिए। शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी ने कहा कि शहर और जिले में जिस तरह कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है, वह आम जनता के लिए असहनीय है। इन्हीं सब विषयों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में 13 अगस्त को उज्जैन शहर में कलेक्टर का घेराव किया जावेगा। बैठक में नेता प्रतिपक्ष रवि राय, चेतन यादव, माया त्रिवेदी, हेमंत सिंह चौहान, चंद्रभान सिंह चंदेल, अजीत सिंह ठाकुर, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अरुण वर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया ठाकुर, एनएसयूआई अध्यक्ष हिमांशु शर्मा सहित मंडलम अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष के साथ ही सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You may have missed