आज पुलिस विभाग रोपेगा 51 सौ पौधे

दैनिक अवंतिका
उज्जैन। एक पेड़ मां के नाम अभियान को आज हरियाली अमावस्या पर पुलिस विभाग द्वारा 51 सौ पौधे पुलिस लाईन से लेकर जिले के थानों परिसरों में रोपे जायेगें। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि अभियान को सार्थक बनाने के लिये शनिवार को पुलिस कंट्रोलरूम पर बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, निगम सभापति कलावती यादव, निगम कमिश्नर आशीष पाठक सहित पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल हुए थे। एसपी शर्मा ने बताया कि 11 जुलाई को 10 हजार पौधो का रोपण किया था। वहीं पुलिस लाइन स्थित तालाब का गहरीकरण कर उसके आसपास 12 सौ करोंदे के पौधे लगाये थे। एक बार फिर 51 सौ फलदार पौधे रोपने का काम किया जायेगा। पौधे रोपने के साथ ही संकल्प लिया जा रहा है कि उनका पूर्णरूप से ध्यान रखा जायेगा। एसपी ने अपील करते हुए कहा कि एक पेड मां के नाम महाअभियान में शहरवासी भी अपनी भागीदारी निभाये।