आज हरियाली अमावस्या, 1.51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य नगर निगम के अभियान का हिस्सा बने एक पेड़ अवश्य लगाएं..पर्यावरण संरक्षण के साथ मिलेगा देवताओं-पितरों का आशीष आज प्रशासनिक विभाग सहित कई स्कूल, कॉलेज, व सामाजिक संस्थाएं अभियान तहत करेगी पौधारोपण  पौधे लगाने के इस महाअभियान का हिस्सा बनें और अपने घर, आंगन व नजदीक के उद्यान में जरूर पौधा लगाएं

दैनिक अवंतिका उज्जैन /
उज्जैन। आज हरियाली अमावस्या के अवसर पर एक पेड़  जरूर लगाए और पर्यावरण संरक्षण का हिस्सा बने। नगर निगम द्वारा आज हरियाली अमावस्या के अवसर पर शहर में जन सहयोग से 1.51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें सभी की भागीदारी जरूरी है। और सभी अभियान से जुड़कर एक पेड़ जरूर लगाए और पर्यावरण संरक्षण का हिस्सा बने। आज हरियाली अमावस्या के अवसर पर सम्पूर्ण शहर में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, शिक्षा विभाग, सामाजिक धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थानों, जनप्रतिनिधियों, व्यवसायिक संगठन सहित नागरिक इस महा अभियान में  भाग लेंगे और सभी के सहयोग से आज 1.51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।
 शहर को ग्रीन सिटी बनाए जाने के प्रयास में इस महाअभियान को लेकर आयुक्त आशीष पाठक द्वारा बताया गया कि जब से पौधारोपण कार्यक्रम हेतु बैठकें आयोजित हुई हैं,  प्रतिदिन विभिन्न संगठनों द्वारा सम्पर्क कर स्वयं के स्तर से पौधे लगाए जाने की इच्छा जाहिर की है। और आज हरियाली अमावस्या पर इस अभियान में कई स्कूल व संस्थाएं भाग लेगी। अभियान में जुड़ने के लिए संकल्प पत्र भी भरवा लिए गए हैं। तथा इस अभियान से जुड़ने के लिए हर कोई तैयार है।  हमें उम्मीद है कि आज होने वाले हरियाली अमावस्या के इस महा अभियान मैं जो लक्ष्य रखा गया है उस लक्ष्य से ज्यादा पौधे लगाएंगे।
पौधारोपण स्थल पर किए गए गड्ढे
नगर निगम द्वारा पौधारोपण स्थलों पर गड्ढे किए जाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। शनिवार को गड्ढे खोदने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। तथा पौधारोपण स्थल पर पौधे भेजे जा रहे हैं। कार्य में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसको भी सुनिश्चित किया जा रहा है। जितने पौधे लगाने का लक्ष्य है उसके आधार पर गड्ढे भी खोदे गए हैं।
महापौर, निगम अध्यक्ष व आयुक्त ने की नागरिकों से अभियान के तहत पौधा लगाने की अपील
महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव एवं आयुक्त आशीष पाठक ने शहरवासियों से भी अपील की है कि वे आज 4 अगस्त को हरियाली अमावस्या के अवसर पर आयोजित होने वाले इस महाअभियान का हिस्सा बनें और अपने घर, आंगन बगीचे, गार्डन अथवा नजदीक के उद्यान में पौधा लगाएं। और इस पुण्य कार्य का जरूर हिस्सा बने। इसकी सेल्फी लेकर वायुदूत ऐप पर अपलोड करें। पेड़ से हमें ऑक्सीजन मिलती है। पेड़ धरती की हरियाली और सौंदर्य को भी बढ़ाता है।हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का एक सराहनीय प्रयास है। शहरवासियों से  अपील है कि  एक पौधा जरूर लगाए और वे इन पौधों की नियमित देखभाल करें ताकि वे बड़े होकर छाया और फल प्रदान कर सकें।  पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए, नियमित रूप से पौधों की देखभाल करे।