तापमान में आया 1 डिग्री का उछाल

दैनिक अवंतिका
उज्जैन। शनिवार को बारिश का क्रम थमने के बाद अधिकतम तापमान में 1 डिग्री का उछाल आ गया। दिन में हल्की उमस भी महसूस होने लगी थी। मौसम विभाग की माने तो 1-2 दिन में फिर से तेज बारिश की शुरूआत हो सकती है। अधिकतम तामपान के बीच शुक्रवार-शनिवार रात न्यूततम तापमान 23.8 डिग्री रहा था। वेधशाला अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र कुमार गुप्त ने बताया कि अब तक 455.6 मिमी. बारिश दर्ज हो चुकी है। जो 18 इंच है, शहर की औसतन बारिश 36 इंच है, जिसमें अब भी 18 इंच की कमी बनी हुई है। आगामी दिनों में होने बारिश से औसतन आंकड़ा पूरा हो जायेगा। हवा 6 किलोमीटर प्रतिघंटे से चल रही है।

You may have missed