पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल में

भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए ग्रेट ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में हराकर पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई। चार क्वार्टर के खत्म होने के बाद दोनों टीमों का स्कोर 1-1 की बराबरी पर था। टीमों ने निर्धारित समय तक बढ़त बनाने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाएं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट हुआ, जिसमें भारत ने 4-2 से जीत दर्ज की।

भारत के लिए पेनल्टी शूटआउट में हरमनप्रीत सिंह, सुखजीत, ललित और राजकुमार पाल ने गोल किए। टीम इंडिया ने टोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में भी ब्रिटेन को हराया था। अब भारतीय टीम फाइनल में जाकर स्वर्ण पदक जीतना चाहेगी। भारतीय टीम के सामने 5 मिनट में ब्रिटेन ने अटैक किया। उसे तीन पेनल्टी कॉर्नर लगातार मिले। भारतीय हॉकी टीम ने दमदार डिफेंस के दम पर गोल नहीं होने दिया। इसके बाद पहले क्वार्टर के आखिर में हरमनप्रीत सिंह को 14वें मिनट में दो पेनल्टी कॉर्नर मिले और वह गोल नहीं कर पाएं। भारत के लिए पेनल्टी शूटआउट में हरमनप्रीत सिंह, सुखजीत, ललित और राजकुमार पाल ने गोल किए। टीम इंडिया ने टोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में भी ब्रिटेन को हराया था। अब भारतीय टीम फाइनल में जाकर स्वर्ण पदक जीतना चाहेगी। भारतीय टीम के सामने 5 मिनट में ब्रिटेन ने अटैक किया। उसे तीन पेनल्टी कॉर्नर लगातार मिले। भारतीय हॉकी टीम ने दमदार डिफेंस के दम पर गोल नहीं होने दिया। इसके बाद पहले क्वार्टर के आखिर में हरमनप्रीत सिंह को 14वें मिनट में दो पेनल्टी कॉर्नर मिले और वह गोल नहीं कर पाएं।