हज के सफर से आने पर स्वागत कर मिठाई खिलाई

सुसनेर। मक्का मदीना वही जाते है जिन्हे आका बुलाते है बड़े ही नसीब वाले होते वो लोग जो हज को जाते है। विगत दिवस नगर के हजयात्रियों का एक जत्था हज एवं उमराह की धार्मिक यात्रा पर पवित्र मक्का मदीना की यात्रा पर गया था। जिनमे नगर के शासकीय शिक्षक सलीम खान भी उनकी पत्नी के साथ इस पवित्र यात्रा पर गए थे। हाल ही में आकाए रसूल हजरत मोहम्मद सलल्लाहो अलेह वा सल्लम के शहर मक्का मदीना जाकर उनके दरबार मे हाजरी देकर हज उमराह के अरकान पूरे किये व हिंदुस्तान में अमन चैन भाईचारा बना रहे हमारा देश भारत तरक्की करे की दुआ कर हज के सफर से वापस अपने नगर सुसनेर लोटे हाजी सलीम खान मास्टर साहब का उनके निवास पहुँचकर सामाजिक कार्यकर्ता विष्णु भावसार, आॅल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी जिला अध्यक्ष नजीर अहमद एवं आगर के पत्रकार जितेंद्र राठौर ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत कर एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष रियाज खान सहित समाजजन मौजूद रहे।