आज उज्जैन में बनेगा विश्व डमरू रिकॉर्ड

उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में आज डमरू बजाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। बाबा महाकाल की सवारी से पहले दाेपहर शक्ति पथ पर 1500 डमरू वादक एक साथ 10 मिनट तक डमरू बजाकर विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे। इसके लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम को बुलाया गया है। इसके बाद बाबा महाकाल अपनी प्रजा का हाल-चाल जानने नगर भ्रमण पर निकलेंगे।

यादव आज फिर बहनों के बीच पहुंचेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज फिर बहनों के बीच पहुंचेंगे। सीएम बालाघाट में रक्षाबंधन और श्रावण उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। वो सुबह 10 बजे भोपाल से जबलपुर पहुंचकर बालाघाट के लिए रवाना होंगे। जहां दोपहर 1.30 बजे बालाघाट में “रक्षाबंधन और श्रावण उत्सव” कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम 3 बजे बालाघाट से जबलपुर शाम 7.10 बजे जबलपुर से भोपाल पहुंचेंगे।