आर्य समाज मंदिर में वैदिक हवन पूजन कर मनाया हरियाली अमावस्या पर्व

बड़नगर। रेल्वे स्टेशन रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में रविवार सुबह वैदिक हवन, पूजन के साथ हरियाली अमावस्या पर्व मनाया गया। आर्य समाज के प्रधान सतीशचंद्र ओझा के नेतृत्व में पंडित नाथूलाल शर्मा द्वारा वैदिक यज्ञ करवाया गया। यज्ञमान के रूप में दिनेशचंद्र एवम उनकी धर्मपत्नी निनिमा भाटी रही। इस अवसर पर अशोक भावसार, लोकेंद्र पटेल, बालकृष्ण पोरवाल, राजेंद्र शर्मा, शिवनारायण गेहलोद, राजेंद्र अग्रवाल, ऋतु अग्रवाल, रजत, जमुनालाल सहित आर्य समाजजनों ने वैदिक हवन में आहुतियां दी। यज्ञ के समापन पर शांतिपाठ हुआ। आर्य समाज द्वारा जन्माष्टमी तक वैदिक सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत जो भी व्यक्ति अपने घर पर वैदिक यज्ञ कराना चाहता है वह आर्य समाज मंदिर में संपर्क कर सकता है।