गायत्री मंत्र लेखन के लिए 24 प्रचारकों ने लिया संकल्प

ब्यावरा। गायत्री शक्तिपीठ ब्यावरा पर तहसील समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ गायत्री मंत्र से दीप प्रज्जवल व प्रज्ञागीत के साथ हुआ। बैठक में अखण्ड दीप व माताजी की जन्मशताब्दी वर्ष 2026 को सफल बनाने हेतु पूज्य गुरूदेव पं.श्रीराम शर्मा आचार्य के सदविचारों को जन सामान्य तक पंहुचाने हेतु 12 झोला पुस्तकालय शुरू किए जिनके माध्यम से गायत्री परिजन घर-घर सदज्ञान की गंगा पंहुचाऐंगे। विश्वशांति एवं जन कल्याण हेतु 24 प्रचारकों के माध्यम से गायत्री मंत्र लेखन अभियान द्वारा ब्यावरा तहसील से 24 लाख मंत्र लेखन का कार्य कर उन्हें शक्तिपीठ पर स्थापित किया जाएगा। वृक्ष गंगा अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना व लोगों को अपने जन्मदिवस, विवाह दिवस एवं पितृों की स्मृति में वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना। इस अवसर पर गायत्री परिवार के कार्यकारी जिला समन्वयक डा.ओ.पी.पंवार, मुख्य ट्रस्टी, प्रवीण नामदेव, तेजकरण साहू, चन्द्रहास शर्मा, बी.एल.गुप्ता, नीलिमा शर्मा, नूतन दुबे, अनिता सोनी, अर्चना साहू, सुशीला तिवारी, हेमा लोधी, सोना अवस्थी सहित तहसील के समस्त गायत्री परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन किशोर जानोरिया ने किया। आभार तहसील समन्वयक दिनेश मेवाड़े ने माना। शांतिपाठ के साथ बैठक का समापन हुआ।