सवारी विवाद में मैजिक चालक पर चाकू से हमला

दैनिक अवंतिका उज्जैन।
उज्जैन। मैजिक चालक का कुछ दिनों पहले सवारी बैठाने की बात पर दूसरी मैजिक के चालक से विवाद हो गया था। इसी बात पर रविवार-सोमवार रात 3 युवको ने मैजिक चालक पर चाकू-सरिये से हमला कर दिया। घटनाक्रम के बाद से पुलिस तीनों हमलवरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
देवासगेट थाना पुलिस ने बताया कि गोलामंडी बुधवारिया स्थित रामद्वारा की गली में रहने वाला प्रथम पिता प्रकाश शर्मा मैजिक चालक है। कुछ दिनों पहले उसका सवारी बैठाने की बात पर लाखन नाथ से विवाद हो गया था। जिसको लेकर दोनों के बीच रंजीश हो गई थी। रात में प्रथम चामुंडा माता चौराहा शुभल काम्पलेक्स के पास खड़ा था। उसी दौरान लाखन नाथ अपने साथी अरूण नाथ और अनिल नाथ के साथ आया और प्रथम पर चाकू-सरिये से हमला कर दिया। व्यस्तम चौराहा पर हुई चाकूबाजी से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची, हमलावर भाग निकले थे। घायल को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और बयान दर्ज तीनों हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
मोमोस के पैसे मांगे थे मारा चाकू
चिमनगंज थाना क्षेत्र के इंदिरानगर तिराहे पर रविवार-सोमवार रात 11.30 बजे चायनीय फूड का ठेला लगाने वाले आर्यन पिता देवेन्द्र गोस्वामी 22 वर्ष निवासी संजय नगर को मोहननगर में रहने वाले ललित सूर्यवंशी और नितेश नामक बदमाश ने चाकू मार दिये। घायल आर्यन ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि दोनों मोमोस खाने दुकान पर आये थे। रूपये मांगे तो चाकू मार दिये। उनका कहना था कि हमारे पैसे नहीं लगते है। हमें शराब पीने के लिये तुझे 15 सौ रूपये देना होगें। मामले में चिमनगंज थाने के प्रधान आरक्षक तय्यैब अली ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ हफ्तावूसली और चाकूबाजी का प्रकरण दर्ज किया है। दोनों की तलाश जारी है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।