एक शाम किशोर-रफी के नाम

महिदपुर। हरफनमोला किशोर कुमार के जन्मदिन पर मानस आर्केस्ट्रा ग्रुप के द्वारा एक शाम किशोर रफी के नाम नगरपालिका हॉल में आयोजित की गई। जिसमें नगर की प्रतिभाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। ग्रुप के गायक अवनीश पण्ड्या ने मेरे नैना सावन भादौ…, निलेश ने एक अजनबी हसीना से…, जितेन्द्र ने अरे दिवानों मुझे पहचानो…, कमल राठी ने ये शाम मस्तानी….. तो अंजली दावरे ने वादा करले साजना…. गाकर खूद दाद बटोरी। नगर के वरिष्ठ पत्रकार समाजसेवी जवाहर डोसी ने किशोर रफी के यादगार लम्हे सुनाकर लोगो को भावुक किया। लेखक कवि जैनेन्द्र खेमसरा ने किशोर के जीवन के मस्ताने स्वभाव का उल्लेख किया। सुभाष जोशी, मंजूर भाई ने खुबसूरत अंदाज में गाकर भाव विभोर कर दिया। पवन मालवीय, गौरव शर्मा, ईशा सांगते, वैष्णवी, गौरव दावरे ने भी धूम मचाई। कार्यक्रम का संचालन अवनीश पण्ड्या ने किया। अंत में आभार निलेश दावरे ने माना।