लोडिंग वाहन से भिड़ंत के बाद कार में लगी आग

दैनिक अवंतिका उज्जैन ..
उज्जैन। लोडिंग वाहन से हुई भिड़ंत के बाद कार में आग लग गई। दुर्घटना में चालक झुलस गया। लोडिंग वाहन का चालक मौके से भाग निकला। पुलिस में मामला दर्ज किया है झूलसे चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घट्टिया थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम घोंसला का रहने वाले दीपक पिता राजेन्द्र वर्मा कार में सवार होकर उज्जैन जाने के लिये सुबह 5 बजे निकला था। ग्राम निपानिया उज्जैन-आगर मार्ग पर पीछे से आये लोडिंग वाहन जोरदार टक्कर मार दी थी। दीपक वर्मा टक्कर लगते ही रफ्तार पर नियंत्रण खो बैठा और मार्ग पर लगे संकेतक पत्थरों से जा टकराया। कार में सीएनजी का टैंक लगा हुआ था जिसके फटने से कार में आग लग गई। चालक दीपक वर्मा खुद की जान बचा पाता उससे पहले झुलस गया। गनीमत रही की बड़ी जनहानि नहीं हुई। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी आसपास के ग्रामीणों की मदद से कार में लगी आग पर काबू पाया गया। लोडिंग वहान का चालक दुर्घटना के बाद मौके से भाग निकला था। कार चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया वहीं मामले में अज्ञात लोडिंग वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
सफेद कार ने दो बाइक को मारी टक्कर
ग्राम निपानिया आगर-उज्जैन मार्ग पर ही तेज रफ्तार से दौड़ती कार ने दो बाइक को टक्कर मार दी। एक बाइक पर विकास पिता राजेंद्र सूर्यवंशी निवासी सांदीपनी नगर ढांचाभवन उज्जैन और दूसरी बाइक पर दीपक राव और उसका साथी ग्राम बाजना कानड़ सवार थे तीनों घायल हो गए। घट्टिया थाना पुलिस ने घायल बाइक सवारों की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।