स्कूल में विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर तथा पौधारोपण किया

खाचरोद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष न्यायाधीश दीपेश तिवारी न्यायाधीश कपिल भारद्वाज विधिक सहायता अधिकारी चंद्रेश मंडलोई तहसील विधिक सेवा के अध्यक्ष न्यायाधीश सोएब खान साहब के मार्ग दर्शन में पी.एल.वी. डॉक्टर श्याम सिंह चंद्रावत द्वारा विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर लगाकर बच्चो को शासन की योजना सर्पदंश आदि मोटर व्हीकल एक्ट तथा हेलमेट पहनना सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी बता कर विधिक कानूनी जानकारी दी और स्कूल की प्राचार्या एवम सभी शिक्षक गण तथा बच्चो के साथ मिलकर वृक्षा रोपण किया इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य इंद्रा जी देवड़ा श्री विकास गुर्जर (वरिष्ट शिक्षक) जन शिक्षक मनोज पुरोहित अजय चौहान सुश्री सीमा वर्मा श्री महेश वर्मा (लेखापाल) श्री रवि लिंबोला (गणक आॅपरेटर) वीरेंद्र सिंह पंवार ने पी.एल.वी. डॉक्टर श्याम सिंह चंद्रावत तथा उनके साथ जिला स्तर की नन्ही बालिका पहलवान चंचल लोहार का शील्ड देकर पुष्प हार से सम्मान किया तथा सभी ने पंचज अभियान के ताहद वृक्षा रोपण किया।