हिरासत में 2 साल से फरार धोखाधड़ी का आरोपी

दैनिक अवंतिका उज्जैन
उज्जैन। वर्ष 2013-14 में घट्टिया तहसील के पानबिहार में पुनित पिता महेन्द्र जैन निवासी भागसीपुरा ने अपने साथियों अजय पिता मोहनलाल, चंद्रशेखर पिता प्रभुलाल और किशोर पिता रमेशचंद्र के साथ मिलकर कालोनी काटी थी। जिसके 15-15 लाख में प्लाट बेचे गये। लोगों ने अपने मेहनत की कमाई से प्लाट खरीदे, लेकिन सालों से कालोनी काटने वालों ने रजिस्ट्री नहीं कराई। प्लाट खरीदने वालों ने पुनित और उसके साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में पांच धोखाधड़ी के प्रकरण दर्ज किये और अजय, चंद्रशेखर और किशोर को गिरफ्तार कर लिया। पुनित लगातार फरार चल रहा था। 2 सालों से उसकी तलाश थी, गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया गया था। पानबिहार चौकी प्रभारी जयंत डामोर ने बताया कि फरार इनामी धोखाधड़ी के आरोपी पुनित को शुक्रवार सुबह चिमनगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायालय में पेश किया गया है।

You may have missed