महापुरूषों एवं वीर सपूतों की प्रतिमाओं , स्मारकों पर माल्यार्पण किया जायेगा आज से भाजपा का अभियान , तिरंगा यात्रा और घर –घर तिरंगा फहराएंगे – जिले के सभी 1349 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे,पौधारोपण होगा,कार्यकर्ता तिरंगा की डीपी लगाएंगे

उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी आजादी पर्व को आमजन से जोडने के लिए रविवार से प्रदेश भर में हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत करेगी। इसके तहत तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी और घर-घर तिरंगा फहराया जाएगा साथ ही महापुरूषों एवं भारत माता के वीर सपूतों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों पर माल्यार्पण किया जाएगा।देश की आजादी एवं राष्ट्रध्वज तिरंगा के सम्मान के लिये हमारे लाखों देशभक्तों ने अपने प्राण आहूत कर शान से तिरंगा लहराया था। हर घर पर तिरंगा फहराये, इसके लिये भारतीय जनता पार्टी ने हर घर तिरंगा अभियान, तिरंगे की शान अभियान चलाया है। संपूर्ण प्रदेश में 1 करोड़ 50 लाख घरों पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराना पार्टी का लक्ष्य है।कब क्या होगा — 11 से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में । पार्टी के सभी मोर्चा व प्रकोष्ठ सहयोग कर ओर प्रभावित बनाने में अपनी अहम भूमिका अदा करेगें।-13 से 15 अगस्त तक पार्टी कार्यकर्ता देशवासियों के साथ मिलकर प्रत्येक घर एवं व्यवसायिक केन्द्रों पर हर घर तिरंगा फहराने हेतु अपनी भागीदारी करेगें। इस कार्यक्रम में 13 से 15 वर्ष की युवा तरूणायी की अगुवाई में हर घर तिरंगा फहराया जायेगा। उपरोक्त अभियान में पंचायत से लेकर पार्लियामेन्ट तक के जनप्रतिनिधि पार्टी कार्यकर्ता ओर आम भारतीय की भागीदारी रहेगी।-13 से 15 अगस्त तक महापुरूषों एवं भारत माता के वीर सपूतों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाकर माल्यार्पण किया जायेगा।-14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर संगोष्ठी/सम्मेलन करते हुए विभाजन के काले अध्याय को याद करते हुए लाखों की संख्या में मारे गए देशभक्तों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।जिले के 1349 बूथों पर ये कार्यक्रम- 10 से 19 अगस्त तक जिले के सभी 1349 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसमें मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव लाड़ली बहनों के खाते में 1250/- के अलावा रूपये 250/- रक्षाबंधन पर्व के लिये उपहार स्वरूप  प्रदान करेगें। साथ ही लाड़ली बहनों को रूपये 450/- में उज्जवला योजना के तहत सिलेण्डर दिये जाने पर बधाई भी देगें। लाड़ली बहनों से राखी बंधवाकर मुख्यमंत्री द्वारा दिये जाने वाले उपहार के लिये उन्हें शुभकामना देगें। एक पेड़ माँ के नाम आवश्यक रूप से हर कार्यकर्ता लगाएगा। एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम को जन आंदोलन के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। इसके लिये जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में एक पेड़ माँ के नाम लगाने हेतु आमजन को प्रेरित करेंगे। अपने मोबाईल पर राष्ट्र ध्वज तिरंगा के साथ सेल्फी लेकर अपनी डी.पी. लगाएंगे।-जिले में यात्राओं की शुरूआत उज्जैन दक्षिण एवं उज्जैन ग्रामीण मंडल से की जाएगी। इसके साथ ही समयबद्ध कार्यक्रम अनुसार जिले के सभी मंडल विधानसभा क्षेत्रों में यात्राएं निकाली जाएगी। 13-15 अगस्त के बीच 12-14 वर्ष के बच्चे घर –घर तिरंगा लगाएंगे। 12-14 अगस्त को महापुरूषों की प्रतिमाओं ,स्मारक स्थलों पर स्वच्छता अभियान के साथ कार्यक्रम होंगे।शनिवार को लाडली बहनों का मुख्य कार्यक्रम नागदा में हुआ है।शेष ग्राम पंचायत,जनपद सहित सभी जगहों पर कार्यक्रम आयोजित हुए हैं।-बहादुरसिंह बोरमुंडला,अध्यक्ष भाजपा जिला , उज्जैन