जन्मदिन की तारीख शुरू होते ही युवक ने शुक्रवार-शनिवार रात मौत को गले लगा लिया। भाभी ने रात 1 बजे फंदे पर लटका देखा

दैनिक अवंतिका उज्जैन
उज्जैन। जन्मदिन की तारीख शुरू होते ही युवक ने शुक्रवार-शनिवार रात मौत को गले लगा लिया। भाभी ने रात 1 बजे फंदे पर लटका देखा तो नीचे उतारा और जिला अस्पताल लेकर आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एमआर-5 मार्ग पदमावती कालोनी में रहने वाले गोविंद पिता गब्बरसिंह का शनिवार को जन्मदिन था। रात 12 बजे जन्मदिन की तारीख लगते ही उसने दुनिया छोड़ने का मन बना लिया। रात 1 बजे भाभी वर्षा काम खत्म कर अपने कमरे में जा रही थी, उसी दौरान देवर को फंदे पर लटका देखा। उसे फंदा काटकर नीचे उतारा और जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही चिमनगंज थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रखा और भाभी की सूचना पर मर्ग कायम किया। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि गोविंद का आज जन्मदिन है। छह माह पहले उसकी शादी हुई थी। कुछ दिन पहले ही पत्नी मायके गई है। गोविंद नजरपुर क्षेत्र में वेयर हाऊस पर काम करता था। परिजन उसके फांसी लगाने के मामले में अनभिज्ञ थे। एसआई दिनेश भट्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने कोई परेशानी होना नहीं बताई है। परिजनों के साथ पत्नी के बयान दर्ज किये जायेगें।

You may have missed