57 करोड़ से अधिक की राशि छात्राओं के खातों में ट्रांसफर

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 57 करोड़ से अधिक की राशि छात्राओं के खातों में सिंगल क्लिक के जरिए ट्रांसफर की। छात्राओं को यह राशि सेनेटरी नेपकिन के लिए दिए गए है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीता, गीता नाम रखने से कुछ नहीं होगा, उनके पीछे का इतिहास पता होना चाहिए।

रविवार को सीएम ने भोपाल के रविंद्र भवन में महाविद्यालय, स्कूलों की एनसीसी/एनएसएस की बालिकाओं से हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में संवाद किया। मुख्यमंत्री ने समग्र शिक्षा अंतर्गत सैनिटेशन योजना के तहत बालिकाओं के खातों में 57.18 करोड़ की राशि ट्रांसफर की। सिंगल क्लिक से 19 लाख 6 हजार 137 छात्राओं के खाते में 300-300 रुपए राशि पहुंचाई। साथ ही प्रतिभावान छात्राओं का सम्मान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते कहा कि हमारे राज्य में कोई आपदा नहीं आती है। रानी दुर्गावती का 500 वर्ष चल रहा है। इसको पाठ्यक्रम में लाने वाले हैं। रानी दुर्गावती ने अकबर सेना को 3 बार हाराया था। बाजबहादुर की कब्र खोदने का काम भी रानी दुर्गावती ने किया। सीता, गीता नाम रखने से कुछ नहीं होगा, उनके पीछे का इतिहास पता होना चाहिए। स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा की बेटियों का सम्मान किया। अलग अलग विधाओं की बेटियों को सम्मानित किया गया। प्रदेश के अलग-अलग कोनों में रक्षाबंधन कार्यक्रम मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन का त्योहार पूरे जोश के साथ मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटियों के लिए 33% आरक्षण की घोषणा की। इस बीच रक्षाबंधन का कार्यक्रम आनंद से मनाने का मौका मिल रहा है।