तिरंगा यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय पर्व पर जिम्मेदारी के साथ सहभागिता निभाएं

ब्यावरा। नगर में शासन के निदेर्शानुसार नगर पालिका परिषद द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया यात्रा का उद्देश्य आगामी स्वतंत्रता दिवस पर प्रत्येक देशवासी राष्ट्रीय पर्व पर देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास जागृत कर अपने कर्तव्यों का पालन करें, राष्ट्रीय पर्व के अंतर्गत प्रत्येक देशवासी अपने घरों पर तिरंगा फहराएं, तिरंगा यात्रा में नगर के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में राष्ट्रध्वज एवं देशभक्ति पूर्ण नारे लिखी तख्तियों के साथ रैली में शिरकत की कुछ छात्र-छात्राएं देशभक्ति पूर्ण नारे भी लगा रहे थे नगर पालिका, राजस्व, शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को तिरंगे दिए जिनका उद्देश्य राष्ट्रीय पर्व में जिम्मेदारी के साथ सहभागिता करें तिरंगा यात्रा पीपल चौराहा स्थित हाई स्कूल से प्रारंभ हुई जो नगर के मुख्य बाजार से होते हुए नगर पालिका परिषद पहुंची, सात दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में पुलिस अधीक्षक राजगढ़ के निर्देशन में पुलिस परेड ग्राउंड से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ जिसमे पुलिस बैंड द्वारा मनमोहक प्रस्तुति का प्रदर्शन किया गया, तिरंगा यात्रा राजगढ़ शहर के प्रमुख चौराहों से होती हुई बिरसा मुंडा चौक पर शानदार मानव श्रृंखला एवं राष्ट्रगान के साथ समाप्त हुई
निकाय कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने ली शपथ
सुसनेर। शासन निदेर्शानुसार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नगर परिषद सुसनेर के कार्यालय भवन में सोमवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओपी नागर के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित कर नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा शपथ ली गई। इस अवसर पर निकाय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए सीएमओ ओपी नागर ने कहा कि हर घर तिरंगा भारत की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में लोगों को अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में चलाया जा रहा एक अभियान है। झंडे के साथ हमारा संबंध सदैव व्यक्तिगत की बजाए औपचारिक और संस्थागत रूप में अधिक रहा है। आजादी के 75वें वर्ष के दौरान एक राष्ट्र के रूप में झंडे को सामूहिक रूप से घर पर लाना न केवल तिरंगे के साथ हमारे व्यक्तिगत संबंध का प्रतीक है बल्कि यह राष्ट्र निर्माण में हमारी प्रतिबद्धता को भी दशार्ता है। यह पहल लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जागृत करने और भारत के राष्ट्रीय झंडे के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए की गई है।
इस अभियान का उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और राष्ट्र ध्वज को लेकर जागरूकता को बढ़ावा देना है। हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में की गयी है। इस अवसर पर नगर परिषद सुसनेर के लेखापाल जमील उर रहमान, अखलाक अहमद खान, एवं गुमान कलोसिया सहित निकाय के कर्मचारी उपस्थित थे।