सीएम ने कहा-इसलिए चला गया लाहौर देश के हाथ से….

भोपाल। सूबे के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 14 अगस्त को ही देश का बंटवारा हुआ था लेकिन जिस तरह से उस समय मुस्लिम लीग ने षड़यंत्र किया था उस कारण हमारे देश के हाथ से लाहौर चला गया अर्थात लाहौर पाकिस्तान का हिस्सा बन गया। सीएम ने यह बात तिरंगा यात्रा के दौरान कही। वे भोपाल के कोलार क्षेत्र में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए थे।

उन्होंने कहा कि मुस्लिम लीग के षड्यंत्रों के कारण चंद्रशेखर ने लाहौर में बैठकर देश को आजाद कराने का संकल्प लिया था। देश आजाद तो हुआ लेकिन लाहौर हमारे हाथ से चला गया। माता बहनों के साथ दुर्व्यवहार हुआ। कांग्रेस नेताओं ने कहा था देश का बंटवारा नहीं होगा। लेकिन सारे वादे झूठे हुए और देश का बंटवारा हो गया, विभीषिका को देश ने झेला है। उन्होंने कहा कि आज के दिन हमारे देश का बंटवारा हुआ था। कांग्रेस ने कितने घुटने टेके उसके कारण लाखों लोग परेशान हुए, रेल की रेल लाशों से पटी हुई थी। कांग्रेस नेताओं ने कहा था किसी भी हालत में देश का बंटवारा नहीं होगा। देश का बंटवारा हुआ और इसके विभीषण में पूरा देश आया, आज के दिन कांग्रेस ने झूठ बोला था, उन्होंने ने हिंदुओं से झूठ बोला था के कुछ नहीं होगा, आजादी के वक्त अन्याय और अत्याचार हुआ। मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम मोहन ने कहा कि विभाजन की विभीषिका का दंश भारत के इतिहास में अब कोई दिन ऐसा ना आए। तिरंगे की शान को घर-घर पहुंचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत-बहुत धन्यवाद, मध्यप्रदेश सरकार जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ में है। देशभक्ति का जो जज्बा जागा है इस पर नजर ना लगे, विभाजन की विभिस्ता को हम याद कर रहे हैं। इस तरीके की घटनाएं न हो इसका हम संकल्प लें। उन्होंने कहा कि अब तक के इतिहास में हमारे पुलिस कर्मियों को सबसे ज्यादा मेडल मिले हैं। इतने मेडल मिलना गर्व की बात है। सरकार के लिए भी गर्व की बात है। वहीं सीएम मोहन ने वीजा मंडल को लेकर ओवैसी के ट्वीट पर कहा कि, जाकी रही भावना जैसी प्रभु मूरत देखी तन तेसी भगवान उनको भी सद्बुद्धि दें।

 

You may have missed