ऐतिहासिक रही निगम की तिरंगा यात्रा भारत माता की जय, वंदे मातरम के हुंकार से गुंज उठा उज्जैन शहर 7000 से अधिक स्कूली बच्चे, आम नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी उत्साहपूर्वक तिरंगा यात्रा में हुए सम्मिलित

उज्जैन: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के एक दिवस पूर्व 7000 से अधिक स्कूली बच्चों, आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों – कर्मचारियों द्वारा सम्पूर्ण शहर का प्रतिनिधित्व करते हूए नगर निगम द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में उत्साहपूर्वक सम्मिलित होकर, हाथों में तिरंगा थामकर, भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयघोष के साथ आजादी के जश्न को मनाया गया।
मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आव्हान पर सम्पूर्ण देश में तथा मा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सम्पूर्ण प्रदेश में आजादी के पर्व के बडे हर्षोल्लास के साथ बनाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान अन्तर्गत नगर पालिक निगम उज्जैन द्वारा आयोजित यह तिरंगा यात्रा जब शहर से गुजरी तो पुरा शहर देश भक्ति के रंग में सराबोर हो उठा। उज्जैन नगर निगम का यह आयोजन एक ऐतिहासिक आयोजन रहा।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ क्षीरसागर मैदान से प्रातः 11 बजे सांसद श्री अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद श्री उमेश नाथ जी महाराज, विधायक श्री अनिल जैन कालुहेड़ा, महापौर श्री मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री विवेक जोशी, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक द्वारा किया गया।
तिरंगा यात्रा क्षीरसागर से आरंभ होते हुए चरक भवन, चामुण्डा माता चौराहा, फ्रीगंज ब्रिज, ग्राण्ड होटल, टावर चौराहे होते हुए शहीद पार्क पर सम्पन्न हुई।
तिरंगा यात्रा में राष्ट्रीय ध्वज लगाकर ई रिक्शा एवं ऑटो सबसे आगे चल रहे थे, जिसके पीछे देश भक्ति की धून बजाते हुए पुलिस बैण्ड, इसके बाद में हमारे शहर के जनप्रतिनिधि सांसद श्री अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद श्री उमेश नाथ जी महाराज, विधायक श्री अनिल जैन कालुहेड़ा, महापौर श्री मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक भी तिरंगा यात्रा हाथ में राष्ट्रीय ध्वज थामे चल रहे थे, जिनके पीछे हजारो की संख्या में विभिन्न स्कूल एवं कॉलेजों के विद्यार्थी, नागरिक एवं अधिकारी कर्मचारीगण उत्साहपूर्वक हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए देश भक्ति के जयघोष लगाते हुए चल रहे थे। तिरंगा यात्रा का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
नगर पालिक निगम द्वारा आयोजित इस तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा बनाने में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, जिला शिक्षा विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, परिवहन विभाग, भाजपा के विभिन्न मण्डल, असंगठित चालक परिचालक संघ जिला उज्जैन, भारतीय ऑटो रिक्शा यूनियन संघ जिला उज्जैन, सेंटपाल कॉन्वेंट स्कूल, जॉली मेमोरियल मिशन स्कूल, रानी अवंतिका शा. नवीन कन्या उ.मा. विद्यालय, पुष्कर पब्लिक हायर सैकेन्डरी स्कूल, पराग हायर सेकंडरी स्कूल, क्रिस्टज्योति कान्वेंट स्कूल, शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय देवास रोड, शा. पॉलिटेकनिक कॉलेज, शा. कालिदास कन्या स्नातक महाविद्यालय, शा. माधव कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, शा. विधि महाविद्यालय, श्री क्षिप्रा कान्वेंट स्कूल, उज्जैन इलेक्ट्रीक मर्चेन्ट एसोसिएशन, शा. प्रा.वि. गोयला खुर्द, श्री गुरू सांदीपनी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी सहित अन्य उपस्थित संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। तिरंगा यात्रा विभिन्न स्थानों पर मंच के माध्यम से स्वागत भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाड़ी सुश्री अंजली यादव (मलखम्ब प्रतियोगिता में अंतराष्ट्रीय स्तर पर स्वण पदक विजेता), श्री भुपेन्द्र शुक्ला ( बास्केटबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता), सुश्री संजना राठौर (सॉफटबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक विजेता), श्री पीयूष साक्यवार (जिम्नास्टिक में राष्ट्रीय स्तर पर कास्य पदक विजेता), सुश्री टियारा राणा ( राष्ट्रीय स्तर पर सहभागीता) को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
विधायक ने दिया स्वच्छता का संदेश
तिरंगा यात्रा में विद्याथियों हेतु बिस्किट पैकेट एवं केले की व्यवस्था की गई। तिरंगा यात्रा समापन के तुरंत बाद विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, आयुक्त श्री आशीष पाठक एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा सड़क पर पड़े कैले के छिलको को उठाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के तत्काल बाद निगम सफाई अमले द्वारा सम्पूर्ण मार्ग की विशेष कर शहीद पार्क क्षैत्र की विशेष सफाई की गई।
तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र भारती, पूर्व विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री जगदीश अग्रवाल, पूर्व महापौर श्रीमती मीना विजय जोनवाल, पूर्व निगम अध्यक्ष श्री सोनू गेहलोत, एमआईसी सदस्य श्री शिवेन्द्र तिवारी, श्री प्रकाश शर्मा, श्रीमती दुर्गाशक्ति सिंह चौधरी, डॉ. योगेश्वरी राठौर, श्री रजत मेहता, श्रीमती सुगन बाई बाघेला, श्री कैलाश प्रजापत, श्री जितेन्द्र कुंवाल, झोन अध्यक्ष श्री सुशील श्रीवास, श्री पुरूषोत्तम मालवीय, श्री सुरेन्द्र मेहर, श्री विजय सिंह कुशवाह, पार्षद श्री हेमंत गेहलोत, श्रीमती आभा कुशवाह, श्री गजेन्द्र हिरवे, श्रीमती निर्मला करण परमार, श्रीमती नीलम कालरा, श्री अंजली बालकृष्ण पटेल, भाजपा महामंत्री श्री संजय अग्रवाल, श्री सत्यनारायण खोईवाल, भाजपा के वरिष्ठपदाधिकारी श्री अशोक प्रजापत, श्री विशाल राजौरिया, श्री ओम अग्रवाल, श्री जगदीश पांचाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

You may have missed