श्री महाकाल में सवा लाख लड्डू भोग के लिए कलेक्टर ने किया भट्टी पूजन -रक्षाबंधन पर्व पर लगेगा भगवान को जनेउ पाती पुजारी परिवार की और से भोग

दैनिक अवंतिका उज्जैन । श्री महाकालेश्वर मंदिर में रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर परंपरा अनुसार इस वर्ष भी जनेऊ पाती पुजारी परिवार द्वारा सवा लाख लड्डुओं का भोग भस्म आरती के दौरान भगवान श्री महाकालेश्वर को अर्पित किया जाएगा। बुधवार सुबह इसके लिए मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह भट्टी पूजन कर भोग बनाने का शुभारंभ किया है। पुजारी आशीष शर्मा ने बताया कि परंपरा अनुसार यह भोग भस्म आरती पुजारी के माध्यम से भगवान को अर्पित किया जाता है। इसके पश्चात यह भोग मंदिर में दर्शन हेतु आने वाले भक्तों में वितरित किया जाता है। पुजारी परिवार की महिलाओं द्वारा शिखर दर्शन स्थल के नीचे स्थित हाल में मंदिर के पवित्र वातावरण में भोग के साथ-साथ भगवान श्री महाकालेश्वर जी हेतु राखी भी बनाई जा रही है।इस वर्ष भगवान को शासकीय पुजारी घनश्याम शर्मा, संजय शर्मा, विकास शर्मा , मनोज शर्मा व समस्त जनेऊ पाती पुजारी परिवार के माध्यम से सवा लाख लड्डूओ का भोग अर्पित किया जा रहा है। निगम अध्यक्ष ने बनाए लड्डू-लड्डू निर्माण स्थल पर पूर्वान्ह में उज्जैन नगर पालिक निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव ने पहुंचकर रक्षाबंधन पर अर्पित होने वाले भोग के सवा लाख लड्डुओं को बनाने में अपनी सेवाएं दी। उन्होंने यहां बैठकर काफी देर तक लड्डूओं का निर्माण किया।