उज्जैन। उज्जैन के उन बीजेपी नेताओं को अभी अपनी नियुक्तियों का और भी इंतजार करना होगा दरअसल भोपाल के बीजेपी आकाओं ने अभी निगम मंडलों और विकास प्राधिकरण आदि में नियुक्तियों को होल्ड पर रख दिया है। बताया गया है कि संगठन के चुनाव के बाद ही ये नियुक्तियां हो सकेगी। गौरतलब है कि उज्जैन में भी कई बीजेपी नेता निगम मंडलों व विकास प्राधिकरण में होने वाली नियुक्तियों की दौड़ में शामिल है।
संभवत: संगठन चुनाव के बाद ही अब निगम-मंडल, बोर्ड, आयोग और विकास प्राधिकरणों में नेताओं की ताजपोशी होगी। सूत्रों का कहना है कि पार्टी की कोशिश है कि संगठन चुनाव के बाद जो तस्वीर सामने आएगी, उसके अनुसार नेताओं का राजनीतिक पुनर्वास किया जाए। ताकि अधिक से अधिक नेताओं को संगठन और सरकार में एडजस्ट किया जा सके।
गौरतलब है कि प्रदेश में लंबे समय से निगम-मंडल, बोर्ड, आयोग और विकास प्राधिकरणों में ताजपोशी का इंतजार कर रहे है। तकरीबन 8 माह बाद नेताओं को उम्मीद जगी थी कि उन्हें निगम-मंडलों में नियुक्ति मिल जाएगी। लेकिन जिस तरह का संकेत मिल रहा है, उसके अनुसार भाजपा नेताओं को अभी और इंतजार करना होगा। भाजपा अब संगठन चुनाव के बाद ही इस मामले में आगे बढ़ेगी। केन्द्रीय नेतृत्व संगठन चुनावों की प्रक्रिया जल्द जारी कर सकता है। इसकी तैयारियां अब अंतिम चरण में है। निगम मंडलों में नियुक्ति के लिए लॉबिंग कर रहे नेताओं को अभी तीन माह इंतजार करना होगा। इसके लिए पार्टी के संगठनात्मक चुनाव को लेकर चल रही कवायद आड़े आ रही है। पार्टी ने अभी सदस्यता अभियान की घोषणा भी नहीं की है। इसके बाद संगठनात्मक चुनाव होंगे, और इस प्रक्रिया में करीब तीन से चार माह का समय लगना है। माना जा रहा है कि जिन नेताओं को संगठन चुनाव में जिले और प्रदेश स्तर पर पदाधिकारी बनाया जाएगा, उन्हें निगम-मंडल में जगह नहीं मिलेगी। वह नेता जो विधानसभा और लोकसभा में टिकट के दावेदार थे लेकिन पार्टी ने उन्हें भविष्य में कोई बड़ी जिम्मेदारी देने का कहकर उस समय शांत कर दिया था, उनके नामों की पार्टी ने सूची बनाई है, इन पर विचार किया जा रहा है। इसमें कई ऐसे नेता भी है जो दूसरे दल से भाजपा में आए थे। ऐसे नेता अब अपनी ताजपोशी को लेकर काफी चिंतित है। कुछ नेता जो संगठन में पदाधिकारी है। अब निगम मंडल में अपनी नियुक्ति को लेकर आशावित है। उन्हें भी अभी जो नेता नहीं मिल इंतजार करना होगा।