वंदे मातरम कार्यक्रम आयोजित

महिदपुर। 15 अगस्त की शाम संगीत निशा वंदे मातरम मानस आर्केस्ट्रा ग्रुप द्वारा असाड़ी गली में आयोजित की गई जिसमें नगर के कलाकारों ने अपने जोशीले गीतों से देशभक्तों में जोश पैदा किया। ग्रुप के अवनीश पण्ड्या ने ऐ मेरे वतन के लोगो…, कमल राठी ने भोले ओ भोले….. अंजली दावरे ने तू मेरा कर्मा…… गाकर श्रोताओं की दाद बटोरी। सोनू विश्वकर्मा, जितेन्द्र, बंटी लोहार, राजेश पांडे, कमल विश्वकर्मा, निलेश दावरे, प्रकाश बैरागी, चमन सोनी, संजय सोनगरा, विशेष ठाकुर एवं पंडित गौरव दवे ने सुंदर गीतों से शाम को संवारा। डॉ. विमल पाठक ने व्यवस्था संभाली तो श्रीपाल राठी ने कलाकारों को सम्मानित किया। संचालन अवनीश पण्ड्या ने किया एवं आभार सुभाष राठी ने माना। जानकारी कमल राठी ने दी।

Author: Dainik Awantika