रक्षाबंधन की रात आसमान में दिखेगा दुर्लभ नजारा

कल 19 अगस्त को रक्षाबंधन की रात आसमान में दुर्लभ नजारा दिखेगा। दरअसल इस बार रक्षाबंधन की रात ब्लू मून का नजारा देखने को मिलेगा। इसका मतलब है कि जब चंद्रमा अपनी कक्षा में पृथ्वी के सबसे निकट बिंदु पर होता है, तो उसे सुपरमून कहा जाता है।

इस स्थिति में चंद्रमा सामान्य पूर्णिमा की तुलना में 14% बड़ा और 30% अधिक चमकदार दिखाई देता है। जब 1 महीने में दो पूर्णिमा पड़ती है, तब दूसरी पूर्णिमा को ब्लू मून कहा जाता है। 19 अगस्त रक्षाबंधन के दिन शाम के समय 6:56 पर चंद्रोदय होगा और अगले दिन की सुबह चंद्रास्त होगा। रात में 11:55 पर चंद्रमा अपने चरम पर होगा। इसी दिन चंद्र देव 6 बजकर 59 मिनट पर मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और इसी के बाद से कुछ राशि वालों की किस्मत चमक उठेगी। इस दिन चंद्रमा बड़े आकार में होता है और ज्यादा चमकीला होता है, इसलिए घटना को ब्लू मून कहा जाता है। यह दुर्लभ घटना होती है। इसका नाम कैलेंडर के अनुसार रखा गया है।