आज दोपहर 3 बजे मोहन कैबिनेट की बैठक

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कैबिनेट बैठक बुलाई है। मोहन कैबिनेट की बैठक आज 11 बजे की जगह दोपहर 3 बजे मंत्रालय में होगी। कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगेगी।
बताया जा रहा है कि मिशन सशक्तिकरण को लेकर सरकार बड़ा फैसला लेगी। साथ ही पूरे प्रदेश भर में साइबर तहसील लागू करने को लेकर मंत्रिमंडल की मुहर लगेगी। नर्मदा नदी से जुड़े हुए सिंचाई प्रोजेक्ट को लेकर भी सरकार बड़ा फैसला ले सकती है। मध्य प्रदेश में कर्मचारियों के ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर भी कैबिनेट में चर्चा हो सकती है। कैबिनेट की बैठक में मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 43 में संशोधन का प्रस्ताव पास होगा। संशोधन प्रस्ताव पास होने के बाद दो नियमों में बदलाव होगा। 2 साल की जगह अब 3 साल में नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकेंगे। अध्यक्ष को हटाने के लिए दो तिहाई की जगह तीन चौथाई बहुमत होना जरूरी होगा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज जनप्रतिनिधियों से वन टू वन चर्चा करेंगे। सीएम आज शाम 4:30 से 5:15 तक मंत्री, सांसद, विधायकों से मुलाकात करेंगे। आज मंत्रालय में जनप्रतिनिधियों से मुलाकात, क्षेत्र के विकास पर होगी चर्चा होगी।

You may have missed