छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

छतरपुर। छतरपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया। बागेश्वर धाम जा रहे टैक्सी सवार श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि घटनास्थल पर ही 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई  वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कदारी गांव के फोरलेन के पास सुबह पांच बजे घटी है।
टैक्सी में सवार श्रद्धालु छतरपुर रेलवे स्टेशन से दर्शन के लिए बागेश्वर धाम जा रहे थे। तभी नेशनल हाइवे 39 में ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। बच्चे, बुजुर्ग समेत 5 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही छतरपुर एसपी  अगम जैन घटनास्थल पर पहुंचे और सभी को 108 की मदद से छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि टैक्सी में क्षमता से 4 गुना अधिक सवारी थी।

You may have missed