गाय पर दरिंदे ने किया कुल्हाड़ी से हमला

पांढुर्णा। मध्य प्रदेश में गायों को बचाने के लिए सरकार लगातार कवायद कर रही है। लेकिन उन पर क्रूरता के मामले कम होने का नहीं ले रहे हैं। इस बीच पांढुर्णा में एक बार फिर मानवता फिर शर्मसार हुई है जहां बेजुबान गाय पर एक दरिंदे ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हैवान ने बुरी तरह मारा कि कुल्हाड़ी का हिस्सा उसके कमर के अंदर धंस गया। मामला जिले के सौंसर का है।
दरअसल यहां सड़क पर एक गाय खुली घूम रही थी। इस दौरान एक  दरिंदे  ने उसे धारदार कुल्हाड़ी घोप कर गंभीर घायल कर दिया। गाय को इस कदर कुल्हाड़ी से घायल किया गया है कि अब गाय को चलना ओर बैठ पाना मुश्किल हो गया है। गाय का सौंसर पशु चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। उपचार के दौरान गाय बेसुध हो गई है। सौंसर पुलिस थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ गौ प्रेमियों ने शिकायत दी है। हालांकि उसकी पहचान नहीं की गई है। गाय को बेरहमी से धारदार कुल्हाड़ी से मारे जाने की सूचना मिलने पर पुलिस के साथ ही गौ रक्षक भी घटना स्थल पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने काफी हंगामा किया है। बेरहमी से गाय को मारने वाले दरिंदे को ढूंढ कर सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की जा रही है ।