क्या कहते है आज आपके सितारे

                                          आज का पंचांग  

21 अगस्त 2024 को श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। इस तिथि पर पूर्वभाद्रपदा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा।

मेष   आज मेष राशि के जातक अपनी रणनीति बदलें। संभव हो अपने तकनीकी कौशल को बढ़ाने का प्रयास करें। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलने से आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी। परिवार में आपका प्रयास सुख शांति और समृद्धि लेकर आएगा।  आज कोई भी आर्थिक जोखिम लेने से बचें। आज आप अपने उभरते प्रेम संबंध को स्थायी रूप देने का प्रयास करेंगे। आपको झगड़ों से बचने की जरूरत है। इससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। व्यक्तिगत सफलता के लिए आज आपको विशेष प्रयास करने की जरूरत पड़ेगी। छात्र आज पढ़ाई में ध्यान दें, सफलता मिलेगी।

वृष   आज के दिन वृषभ राशि के जातक पक्ष-विपक्ष पर विचार किए बिना अगर किसी सुझाव को लागू करते हैं तो व्यवसाय में नुकसान होगा। परिवार में कुछ चिंताजनक क्षणों का सामना करना पड़ेगा, इससे आप घबराएं नहीं क्योंकि आपके धैर्यपूर्वक संभालने से वे आसानी से ख़त्म हो जाएँगे।  आज सरकारी ठेका लाभकारी रहने का योग बन रहा है। आप ब्लैकमेल हो सकते हैं, ध्यान रखें, कोई महिला के द्वारा आप प्रेम जाल में फंस सकते हैं। आध्यात्मिक गुरु की संगति आपके विचार में आमूल-चूल परिवर्तन लाएगी। आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, मौसम के बदलाव के अनुसार वस्त्र धारण करें। कानून की पढ़ाई करने वाले छात्र को आज बड़ी सफलता मिलेगी।

मिथुन   आज मिथुन राशि के जातक अपनी छोटी-मोटी असफलताओं को व्यवसाय के हितों में बाधा नहीं बनने देंगे। अपने बच्चों को होमवर्क करने के लिए और पढ़ने को प्रेरित करने के लिए उनके साथ समय बिताना होगा। यदि नई तकनीक और विचारों का उचित उपयोग आपको अतिरिक्त पैसा कमाने में सक्षम बनाएंगे।  आज आपको अपने प्रेम संबंधों को फिलहाल गुप्त बनाए रखने की जरूरत है। एक्सट्रा मैरिटल अफेयर से बचें। आज अपने स्वास्थ्य को बचाने के लिए लंबी यात्रा से बचने का प्रयास करना चाहिए। आप व्यक्तिगत रूप से कुछ करने की इच्छा रखते हैं इसमें सफल हो सकते हैं प्रयास करिए। करियर में नई संभावनाओं का द्वार खुलेंगे।

कर्क   आज कर्क राशि के जातक अपने कार्य में लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए रचनात्मक और समान विचारधारा वाले लोगों से हाथ मिलाकर कार्य को करेंगे। नए कार्यक्षेत्र में सफलता की संभावना है। आप बच्चों पर अपनी राय थोपें नहीं क्योंकि इससे आपका उद्देश्य पूरा नहीं हो पाएगा।   आज आप संपत्ति गिरवी रखते समय पूरी सावधानी बरतें। तुम्हारे बिना मेरे लिए जीवन का कोई मतलब नहीं है’- आपका प्रेमी इस तरह के वाक्यांश के साथ आपसे फ़्लर्ट करेगा। स्वस्थ शरीर और जीवन की देखभाल ही वास्तविक व्रत है, जीवन को हल्के में लेने से बचें। मानसिक परेशानी से बचने के लिए दूसरे की मदद करते समय यह ध्यान रखना है कि आपकी मदद का दुरुपयोग न हो।

सिंह  आज सिंह राशि के जातक को व्यवसाय में स्थिरता के लिए सही सलाह और सही योजना किसी योग्य व्यक्ति से प्राप्त होगी। आज आपको अपने लापरवाह व्यवहार पर लगाम लगाने की जरूरत है। धन संबंधी निवेशों में सावधानी बरतें।  आज आपको ज्यादा कमाने के लिए अधिक जोखिम उठाना पड़ेगा। परिवार के साथ आनंद और खुशी के साथ दिन बीतेगा। प्रेमी जनों को उनके प्यार के साथ घूमने और साथ में पार्टी करने का संयोग बनेगा। आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाने की योजना बनेगी। आपका दिन मंदिर और धार्मिक सत्संग में बीतेगा। मामा के यहां कोई बीमार होगा जिसे आप देखने जा सकते हैं।

कन्या  कन्या राशि के जातक जो सेल्स और मार्केटिंग का काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। आप लोगों से मिलेंगे और अपने प्रोडक्ट को बेचने का काम करेंगे। किसी बात को लेकर पड़ोसी से अनबन हो सकती है। परिवार में पत्नी का स्वास्थ्य खराब रहेगा जिसके कारण आप परेशान रहेंगे।  आज व्यापारी वर्ग को उत्पाद बेचने से धन लाभ होगा। कुछ जातक को हड्डी में चोट लगने के कारण पीड़ा होगी। आपसे लोगों को अच्छी सलाह मिलती रहेगी। विद्यार्थी वर्ग को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा।

तुला  आज के दिन तुला राशि के राजनेताओं को किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा और उनका जीवन बहुत सहज रहेगा। परिवार के सदस्य दान-पुण्य के कार्य में हाथ बढ़ाएंगे। आपको कई स्रोतों से धन लाभ मिलने की संभावना है।  एक्टिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रसिद्धि मिलेगी। वीडियो, फोटो या कोई लेख सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वालों के लिए आज विशेष सफलता का दिन रहने वाला है। कई लोग आज आलस्य में ही रहेंगे पूरा दिन सोते ही रहेंगे।

वृश्चिक   आज का दिन वृश्चिक राशि के जातक अपनी टीम के सदस्यों को सशक्त बनाने के लिए प्रशिक्षण पर जोर देंगे ताकि वे आपकी उम्मीदों पर खरा उतर सकें। वैवाहिक जीवन में नया जोश भरने के लिए जीवनसाथी के साथ समय गुजारे। आपको कुछ आर्थिक नुकसान हो सकता है क्योंकि निवेश अपेक्षित लाभ दिलाने में विफल रहेगा।  आज का दिन वादों से भरा है लेकिन सभी वादों का पूरा होना संभव नहीं होगा। वजन कम करने के लिए अत्यधिक व्यायाम कोई सकारात्मक परिणाम नहीं दिखा सकता है। कोई करीबी मित्र कानूनी लड़ाई में मदद करने के लिए हाथ बढ़ाएगा।

धनु  आज के दिन धनु राशि के जातक कार्यस्थल पर कुछ अप्रत्याशित चीजें आपके पक्ष में जाएंगी, जिससे आत्मविश्वास में काफी वृद्धि होगी। माता-पिता की सलाह पर ध्यान देने से आपको भविष्य में सफलता मिलेगी। पूर्वजों की संपत्ति विरासत में मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत हो जायेगी।  आपका उदार रवैया आज आपके प्रेम जीवन में बहुत योगदान देगा। प्यार की भावना आपको दूसरों की संगति का आनंद लेने में मदद करेगी। दूसरों के साथ समस्याओं पर चर्चा करने में असमर्थता से समस्याएं पैदा होने की संभावना है। विद्यार्थी वर्ग को आज चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर  आज के दिन मकर राशि के जातक अपने कार्य में अच्छे परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं। हर्बल दवाएं आपकी मां को तत्काल राहत प्रदान करेगी, जिससे परिवार में सदस्यों को बहुत सुकून मिलेगा। आज केवल उन योजनाओं पर विचार करें, जो अल्पावधि में उचित रिटर्न प्रदान करेंगी।   अपने लोगों की समय पर मदद आपको दुश्मनों द्वारा रची गई साजिश से बचाएगी। विद्यार्थी वर्ग को आज एडमिशन में सफलता मिलेगी।

कुम्भ   आज के दिन कुंभ राशि के जातक भविष्य में लाभ को ध्यान में रखते हुए कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी उठाने का प्रयास करेंगे। घरेलू समस्याओं को बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के बिना सुलझाने का प्रयास करें। महत्वपूर्ण परियोजनाओं को क्रियान्वित करने में वित्तीय समस्याओं को आड़े न आने दें।   जीवन में कठोर रवैये से बचें। अपनी आंतरिक शक्ति और निर्णय क्षमता पर भरोसा करके निर्णय लें। विद्यार्थी वर्ग आज पढ़ाई में ध्यान दें।

मीन   आज के दिन मीन राशि के जातक की तेज़ सोच कार्यक्षेत्र में त्वरित और सही निर्णय लेने में सक्षम बनाएगी। प्राथमिकताओं को सही ढंग से निर्धारित करने से आप परिवार में आने वाले संकटपूर्ण स्थितियों पर विजय पा सकेंगे। आज उधार दिया हुआ रुपया जो बहुत दिनों से मिल नही रहा था वापस होगा।  ध्यान और योग आपको मानसिक रूप से शांतिपूर्ण स्थिति में लाने के अलावा शारीरिक रूप से आराम देने में भी मदद करता है। आज ध्यान रखना पड़ेगा भरोसेमंद दोस्त आपको गलत जानकारी देकर गुमराह कर सकते हैं।

You may have missed