उज्जैन बंद का नहीं दिखा असर, दुकान खुली, चलता रहा आवागमन

उज्जैन। आरक्षक बंटवारे को लेकर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये गये फैसले पर एससी-एसटी संगठनों ने आज उज्जैन बंद का आव्हान किया है। लेकिन सुबह से ही बंद का असर दिखाई नहीं दिया। सब कुछ आम दिनों की तरह सामान्य बना हुआ था। वैसे पुलिस ने कानून व्यवस्था को लेकर प्रमुख स्थानों पर जवानों की तैनाती कर दी थी।
डॉ. अंबेडकर विद्यार्थी संगठन के अध्यक्ष राम सोलंकी ने बताया ने बुधवार को बताया था कि 1 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के द्वारा दिए गए निर्णय अनुसूचित जाति -अनुसूचित जनजाति के आरक्षण में वर्गीकरण के खिलाफ देश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति में व्याप्त रोष की वजह से बुधवार को भारत बंद का आव्हान किया गया है। इस बंद के समर्थन में एससी-एसटी समाज के लोग सड़क पर उतर कर यातायात सेवाएं, बाजार, दुकानें बंद कराएंगे। बुधवार को सुबह संगठन से जुड़े भीम आर्मी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय बौद्ध महासभा, भीम सेना, सर्व बैरवा समाज संगठन, सर्व रविदास समाज संगठन द्वारा टॉवर चौक पर एकत्रित होकर एक रैली निकालेंगे और लोगों से अपने प्रतिष्ठान, दुकाने, कारोबार को बंद रखने की अपील की जायेगी। वहीं राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा जाएगा। लेकिन आज सुबह बंद का असर दिखाई नहीं दिया। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के आसपास दुकान सुबह से खुल गई थी। स्कूलों में भी आम दिनों की तरह बच्चों की संख्या दिखाई थी। सुबह से ही स्कूली बस और वहान दौड़ते दिखाई दे रहे थे। प्रमुख बाजार 9 बजे बाद ही खुलता है वह भी आम दिनों की तरह ही खुल दिखाई दे रहा था। कहीं भी किसी तरह की बंद की गतिविधि दिखाई नहीं दी। टावर चौक पर जरूर कुछ हलचल बनी थी वह भी कुछ देर में आम दिनों की तरह हो गई। भारत के साथ उज्जैन बंद का आवाहन होने की खबर आते ही प्रदेश शासन के गृह मंत्रालय से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश जारी हो चुके थे। सुबह 7 बजे से ही प्रमुख चौराहा और स्थान पर पुलिस तैनात दिखाई दे रही।