प्रेम विवाह करने वाले पति-पत्नी ने पिया फिनाइल

दैनिक अवंतिका उज्जैन
उज्जैन। आगररोड संजय नगर में रहने वाले मोहित प्रजापत और वर्षा उर्फ जिविका ने 5 माह पहले प्रेम विवाह किया था। मंगलवार-बुधवार रात दोनों में मोबाइल को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद वर्षा ने घर में रखा फिनाइल गटक लिया। यह देख मोहित ने भी फिनाइल पिया और हाथ की नस काट ली। दोनों परिवार से अलग रहते थे। क्षेत्र में रहने वाले परिजनों को घटना का पता चला तो रात में उनके घर पहुंचे और उपचार के लिये दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। मामले की सूचना ड्युटी कम्पाउंडर ने पुलिस को दर्ज कराई है। चिमनगंज थाना पुलिस को कहना था कि दोनों के अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर बयान दर्ज किये जायेगें। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है।