झारखंड: सीएम चंपई सोरेन ने नई पार्टी बनाने का किया ऐलान

रांची। झारखंड में अगले कुछ महीनों के अंदर विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अभी से ही अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी। इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी और पूर्व सीएम चंपई सोरेन का अपनी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) से मोहभंग हो गया। उन्होंने पार्टी से बगावत कर दी और अनी नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान कर लिया। उनकी इस घोषणा से राज्य की राजनीति में हलचल मच गई। चंपई सोरेन को लेकर चर्चा चल रही थी कि वे जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकती हैं।
इन अटकलों के बीच झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने बुधवार को बड़ा ऐलान कर दिया। इस दौरान उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने से साफ-साफ इनकार कर दिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बगावत के बाद चंपई सोरेन ने नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा कर दी।

 

You may have missed