हनी सिंह की बहन स्नेहा भस्म आरती में शामिल हुईं

उज्जैन। प्रसिद्ध सिंगर और रैपर हनी सिंह की बहन स्नेहा सिंह शुक्रवार को महाकालेश्वर मंदिर में पहुंची। वे तड़के 3 बजे होने वाली भस्म आरती में शामिल हुईं। उनके साथ परिवार के कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। जिन्होंने भगवान की इस दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और उसके बाद चांदी द्वार से भगवान का आशीर्वाद लेकर मनोकामना भी मांगी।

उन्होंने बाबा महाकाल की भव्य भस्म आरती के दर्शन किए और उसके बाद हनी सिंह के साथ आने वाले अपने नए गाने की सफलता की कामना भी की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मेरा नया गाना सफल हो जाए, इसी कामना को लेकर बाबा महाकाल के दरबार में आई थी। मैं भस्मआरती में शामिल हुई और चांदी द्वार से भगवान के दर्शन कर बाबा महाकाल से प्रार्थना की।