श्रद्धा कपूर ने तोड़ा पीएम नरेंद्र मोदी का रिकॉर्ड

ईंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वालीं तीसरी भारतीय बनीं, विराट-प्रियंका अब भी आगे

फिल्म स्त्री 2 के ब्लॉकबस्टर होने से सुर्खियों में बनी हुईं एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर नया रिकॉर्ड कायम किया है। हाल ही में उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुल 91.5 मिलियन फॉलोवर्स हो चुके हैं। इस संख्या के साथ श्रद्धा कपूर अब भारत के प्रधानमंत्री को पीछे करते हुए सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वालीं तीसरी भारतीय बन चुकी हैं।
श्रद्धा कपूर से पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले इंडियन की लिस्ट में तीसरे नंबर थे। उनके 91.3 मिलियन फॉलोवर्स थे, हालांकि स्त्री 2 की रिलीज के बाद से ही श्रद्धा कपूर के फॉलोवर्स में लगातार इजाफा हो रहा था। अब उनके फॉलोवर्स 91.5 मिलियन हो चुके हैं। फिलहाल वो इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाली भारतीयों में तीसरे नंबर पर हैं।
फिलहाल श्रद्धा कपूर इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा से पूछे हैं, हालांकि जल्द ही वो प्रियंका को पीछे कर सकती हैं। बताते चलें कि 15 अगस्त को श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं।