इंदौर में महिला ने निगम कर्मचारी को थप्पड़ जड़ा

इंदौर। इंदौर में एक महिला ने नगर निगम कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद संबंधित कर्मचारी ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। बता दें कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए नगर निगम और यातायात विभाग संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दे रहा है।

पिछले दिनों नगर निगम द्वारा मेघदूत गार्डन के सामने से अतिक्रमण हटाया गया था। लेकिन उसके बावजूद भी कई स्थाई दुकान संचालकों ने वहां पर दोबारा से अतिक्रमण कर लिया। जिसके बाद नगर निगम का अमला दोबारा से कार्रवाई करने पहुंचा था। इसी दौरान एक स्थाई गुमटी को हटाया गया तो, वहां पर मौजूद एक महिला ने नगर निगम के कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए थप्पड़ तक मार दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा विजयनगर थाने पर शासकीय कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कराया गया है। पुलिस ने प्रकरण के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं।