नेपाल के पोखरा से काठमांडू जा रही थी तभी तनहुन जिले के आइना पहाड़ा में लगभग 500 फीट नीचे नदी में गिरी बस, 14 यात्रियों की मौत, 16 घायल, 40 से ज्यादा लोग सवार थे

एजेंसी गोरखपुर/काठमांडू

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की एक बस शुक्रवार को नेपाल की मार्स्यांग्डी नदी में गिर गई। बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। 14 की मौत हो गई है। 16 घायल हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बस नेपाल के पोखरा से काठमांडू जा रही थी। तभी तनहुन जिले के आइना पहाड़ा में सुबह 11.30 बजे हाईवे से लगभग 500 फीट नीचे नदी में गिर गई। बस में सवार यात्री महाराष्ट्र में भुसावल के रहने वाले थे। सभी नेपाल घूमने गए थे।

नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल सेना सर्च और रेस्क्यू आॅपरेशन चला रही है। सशस्त्र पुलिस बल के 45 जवानों की एक टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है। नेपाल सेना का एक एमआई-17 हेलिकॉप्टर मेडिकल टीम को लेकर काठमांडू से तनहुन के लिए उड़ान भर चुका है। उत्तर प्रदेश सरकार ने महाराजगंज एसडीएम को घटनास्थल पर भेजा है।

You may have missed