25 किलो सोना पहनकर तिरुमला मंदिर पहुंचे, कीमत 180 करोड़ रुपए

एजेंसी तिरुमला

पुणे का एक परिवार शुक्रवार को 25 किलो सोना पहनकर आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर दर्शन के लिए पहुंचा। इस परिवार में दो पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल था। इनकी सुरक्षा में एक पुलिसकर्मी और दो बॉडीगार्ड भी मौजूद थे। वीडियो में सभी सोने के गहने पहने दिख रहे हैं। गहनों से पुरुषों के गले भरे हुए हैं। वीडियो में स्पष्ट नजर आ रहा है कि पुरुषों ने महिला से ज्यादा गहने पहन रखे हैं। वीडियो में दिख रहे दो व्यक्ति सनी नानासाहेब वाघचौरे और संजय गूजर हैं। ये वीडियो सनी के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी हैं। दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं और पुणे के रहने वाले हैं। दोनों पुणे गोल्डन गाइज के नाम से मशहूर हैं। महिला और बच्चा सनी की पत्नी और बेटा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पेशे से दोनों फिल्म फाइनेंसर और प्रोड्यूसर हैं। वहीं, सनी आमतौर पर 7 से 8 किलो और संजय 4 से 5 किलो सोना पहनते हैं। इसके अलावा उन्हें मंहगी कारों का भी शौक है। दोनों बिग बॉस 16 का हिस्सा भी रह चुके हैं। बतौर वाइल्ड कार्ड इंट्री वे शो में शामिल हुए थे। वे कपिल शर्मा शो में भी नजर आ चुके हैं।

 

You may have missed